news-details

आलमारी गिरने से एडीओ पंचायत कार्यालय क्षतिग्रस्त

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  विकास खंड अन्तर्गत स्थित ए डी ओ पंचायत का दफ्तर बदहाली के आंसू बहा रहा है। बुधवार को दीवार से लगी लकड़ी की बक्सेदार आलमारी अचानक नीचे गिर गयी। आलमारी के नीचे आने से खंड प्रेरक और आपरेटर का कम्प्यूटर सिस्टम खराब हो गया है। आफिस में काम कर रहे कार्मिक चोटहिल होते होते बचें है।ए डी ओ पंचायत आफिस में पिछले वर्ष बरसात के दौरान दीवार के प्लास्टर उखड़कर नीचे गिरने से एक कार्मिक को चोट आ गई थीआफिस के मेंटीनेंस का काम पूर्व में चार्ज पर रहे ए डी ओ पंचायत पवन कुमार यादव के समय हुआ था।बुधवार को आलमारियां नीचे गिरने से दफ्तर में अभिलेख इधर उधर बिखर गए, लाल बहादुर सिंह, जीतलाल मौर्य और कमलेश कुमारी यादव ने पूरे दिन अभिलेख ठीक करने में लगाए। कम्प्यूटर सिस्टम ठीक न हो पाने से स्वच्छ भारत मिशन का कोई काम नहीं हो पाया।