news-details

आकाशीय बिजली गिरने से 4 भैंसों की मौत

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में ग्राम टिकरी पदमरा निवासी पशुपालक अनुज यादव की चार भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को क्षेत्र में मौसम खराब था और तेज बारिश के साथ बिजली कड़क रही थी। इसी दौरान अनुज यादव की भैंसें खुले स्थान पर खड़ी थीं, तभी अचानक आकाशीय बिजली उन पर गिर गई, जिससे चारों भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृत पशुओं को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इस हादसे से पशुपालक अनुज यादव को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।