news-details

आज 31 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर।
कस्बे की गायत्री तपोभूमि में मंगलवार को 31 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन संगम सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विवाह समारोह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा।