news-details

आईसीयू में असलहे के साथ फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में असलहे के साथ युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। तस्वीर में युवक अस्पताल के आईसीयू के भीतर हथियार लहराते हुए नजर आ रहा है।बताया जा रहा है कि यह मामला नया शिवली रोड स्थित एक निजी अस्पताल का है। वायरल फोटो में युवक को दबंगई भरे गाने के साथ असलहा दिखाते हुए पोस्ट किया गया, जिसके बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।आईसीयू जैसे संवेदनशील क्षेत्र में हथियार के साथ मौजूदगी को लेकर लोगों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल मरीजों के इलाज के लिए होता है, ऐसे में वहां इस तरह की घटना गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने वायरल फोटो की सत्यता की जांच के साथ युवक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इसके अलावा, पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक हथियार के साथ आईसीयू तक कैसे पहुंचा।फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर का संज्ञान लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक की पहचान कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि असलहा अवैध पाया गया तो आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।-ट्रेनी आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव