news-details

आईजीआरएस शिकायतों पर सख्त हुईं डीएम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण पर असंतोषजनक फीडबैक मिलने के बाद जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने गुरुवार को डूडा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से स्वयं बात कर समस्याओं की जानकारी ली और लापरवाही पाए जाने पर परियोजना अधिकारी डूडा का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, उपस्थिति रजिस्टर की जांच के दौरान सीएलपीसी कर्मचारी अर्पित पांडे बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, जिस पर उनका वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और बेहतर कार्य संस्कृति पर भी जोर दिया।