news-details

आगरा: यमुना नदी में नहाने गए 6 युवक-युवतियां डूबे, 4 की मौत, 2 को बचाया गया

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर मंदिर के सामने यमुना नदी में नहाने गए 6 युवक-युवतियां डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 को बचा लिया गया।जानकारी के अनुसार, विद्यापुरम में रहने वाले सौरभ की बेटी नित्या का बर्थडे था, जिसमें रिश्तेदारों के कई युवक-युवतियां शामिल हुए थे। भीषण गर्मी के चलते मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सभी लोग बल्केश्वर मंदिर के सामने यमुना नदी में नहाने पहुंच गए। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से सभी लोग डूबने लगे।हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।रेस्क्यू के दौरान महक, अंशू, कान्हा, रिया और काजल को बाहर निकाला गया। इनमें से महक, कान्हा और रिया की हालत गंभीर होने पर एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।बाद में लापता विक्की की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया और करीब 5 घंटे बाद उसका शव भी बरामद कर लिया गया।जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल लोग हाथरस से आए थे और सभी एक दिन पहले हुए जन्मदिन समारोह में शामिल हुए थे। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन ने लोगों से नदी में सावधानी बरतने की अपील की है।