news-details

आगरा समेत कई जिलों में पीपीएस अधिकारियों के तबादले

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश शासन ने बड़े स्तर पर पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में आगरा पुलिस कमिश्नरेट के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि विभिन्न जिलों से कई अधिकारियों की तैनाती आगरा में की गई है।तबादला सूची के अनुसार एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी का स्थानांतरण गौतमबुद्ध नगर कर दिया गया है। वहीं एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा को बागपत भेजा गया है। एसीपी छत्ता शेष मणि उपाध्याय को एडीजी वाराणसी जोन का स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। इसके अलावा दीपक कुमार सिंह को शाहजहांपुर में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती मिली है।आगरा में नई नियुक्तियों की बात करें तो मुजफ्फरनगर से यतेंद्र सिंह नागर का तबादला एसीपी आगरा के पद पर किया गया है। वाराणसी से डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी को भी आगरा भेजा गया है। बुलंदशहर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक पूर्णिमा सिंह को सहायक सेनानायक पीएसी आगरा बनाया गया है।इसके अलावा मथुरा से श्वेता वर्मा को एसीपी आगरा की जिम्मेदारी मिली है। एलआईयू अयोध्या में तैनात अधिकारी को मंडलाधिकारी आगरा नियुक्त किया गया है, जबकि पीलीभीत से राजीव रंजन का तबादला आगरा पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी पद पर किया गया है।शासन के इस तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द नई तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।