
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने कमिश्नरेट पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत विभिन्न थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक तरुण धीमान को थाना फतेहाबाद से हटाकर फीडबैक सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं जन शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को थाना फतेहाबाद का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।थाना बाह के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी को थाना बाह का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।निरीक्षक विजय वर्मा सिंह चंदेल को थाना अछनेरा में अपराध निरीक्षक के पद से पदोन्नत कर प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। महिला निरीक्षक सीमा को थाना चित्राहट से हटाकर अपराध शाखा में भेजा गया है। वहीं निरीक्षक सुदामा लाल को थाना एत्माद्दौला से स्थानांतरित कर थाना चित्राहट का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।इसके अलावा उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार को थाना बरई अरेला से हटाकर अपराध शाखा में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह को सिकंदरा क्षेत्र की पदम प्राइड चौकी से स्थानांतरित कर थाना बरई अरेला का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार लाने में मदद मिलेगी।