news-details

आगरा में दवा व्यापारियों का भारत बंद बेअसर, रिटेल दुकानें खुलीं

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फार्मा एसोसिएशन की ओर से 20 मई को घोषित भारत बंद का आगरा में मिला-जुला असर देखने को मिला। जहां एक ओर होलसेल दवा विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया, वहीं शहर और देहात की लगभग सभी रिटेल दवा दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं। आगरा फार्मा एसोसिएशन ने पहले बंद का ऐलान किया था, लेकिन औषधि अनुज्ञापन नियंत्रण विभाग की सख्ती के बाद रिटेल कारोबारियों ने दुकानें बंद नहीं कीं। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि दवाएं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आती हैं और मेडिकल स्टोर बंद पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।बुधवार को मरीजों और तीमारदारों को दवाएं लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। बाजार में जीवनरक्षक और सामान्य दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहीं। हालांकि ट्रांसपोर्ट नगर, रावली और फव्वारा स्थित थोक दवा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। होलसेल व्यापारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही, इसलिए सांकेतिक विरोध जरूरी है। औषधि विभाग के अधिकारी दिनभर बाजारों में सक्रिय रहे और दवा आपूर्ति व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों ने कहा कि जनहित में दवाओं की उपलब्धता प्रभावित नहीं होने दी जाएगी, हालांकि थोक बाजार बंद रहने से गुरुवार को सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।