
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा। पुलिस कमिश्नर ने बुधवार देर रात तीन थाना प्रभारियों के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए। ताजगंज थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही के पदोन्नत होने पर उन्हें एसीपी सैंया बनाया गया है। उनकी जगह हरीपर्वत थाना प्रभारी नीरज शर्मा को ताजगंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जारी आदेश के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह को खंदौली से स्थानांतरित कर हरीपर्वत थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी उपेंद्र श्रीवास्तव को खंदौली थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।पुलिस कमिश्नर द्वारा हाल के दिनों में यह दूसरा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है। इससे पहले सिकंदरा, शाहगंज समेत कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।