news-details

आगरा में टेक्सटाइल गोदाम में लगी भीषण आग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के थाना एकता क्षेत्र स्थित धांधूपुरा के टीन का नगला इलाके में टेक्सटाइल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि गोदाम के पास थर्माकोल और कार्टन का सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पास में मार्बल की फैक्ट्री में कालीन बनाने का काम किया जा रहा था, जिससे आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों ने फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।