news-details

आगरा में सपा का प्रदर्शन, स्मार्ट सिटी फंड की जांच की मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया और प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी के नेतृत्व में स्मार्ट सिटी योजना के तहत हुए खर्च की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हजारों करोड़ के बजट के बावजूद शहर की स्थिति खराब है, सड़कें जर्जर हैं और बारिश में जलभराव की समस्या बनी रहती है। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने आरोप लगाया कि 5 मिनट की बारिश में ही शहर डूब जाता है, जबकि तीन दिन पहले हुई बारिश में कई जगह सड़कें धंस गईं और वाहन तक फंस गए। सपा नेताओं ने टोरेंट पावर पर 431 करोड़ रुपये की माफी का भी विरोध किया और मांग की कि आम जनता और व्यापारियों से टैक्स में राहत दी जाए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर स्मार्ट सिटी फंड की जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।