
pardarshi vikas news agra
महामना मालवीय मिशन के 48वें स्थापना दिवस के अवसर पर आगरा संभाग द्वारा न्यू आगरा स्थित समृद्ध सागर अपार्टमेंट में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 बुद्धिजीवियों, कवियों, अधिवक्ताओं, कुलपतियों और विभिन्न संस्थानों के निदेशकों सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन आगरा संभाग के महासचिव राकेश चंद्र शुक्ला ने किया। मुख्य अतिथि केंद्रीय हिंदी संस्थान की पूर्व निदेशिका प्रो. बीना शर्मा रहीं, जबकि अध्यक्षता प्रो-वाईस चांसलर प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने की।
वक्ताओं ने पंडित मदन मोहन मालवीय के शिक्षा, राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक समरसता के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मिशन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने अपने संबोधन में मिशन की वैचारिक भूमिका, वांग्मय परियोजना और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह मिशन केवल संगठन नहीं बल्कि एक सशक्त वैचारिक आंदोलन है।
महासचिव राकेश चंद्र शुक्ला ने भविष्य में और अधिक प्रभावी व भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की योजना साझा की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष प्रो. वी.के. सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रभाकर शर्मा (IRS), नीलम यादव, आरती शर्मा, नरेंद्र शर्मा, उमा शंकर मिश्रा, अनिल सान्याल, शिव कुमार सिंह, सुभदा पाण्डेय, अमिता त्रिपाठी, राजेन्द्र मिलन, असीमानंद, उमाशंकर, रामेंद्र शर्मा, एस.एन. शर्मा, श्रुति सिन्हा, अमित लवानिया, ईशान देव, संजय कुमार (अधिवक्ता), चतुर्भुज तिवारी, ऋतु गोयल, पी.एन. अस्थाना, मुकेश जादौन, के.एम. लाल, पूर्णिमा जैन, प्रेम चावला और प्रमिला चावला सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने इसे प्रेरणादायी बताया।