
PARDARSHI VIIKASH NEWS आगरा के बोदला-सिकंदरा रोड पर बुधवार रात तेज रफ्तार गिट्टी से भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में युवक करीब 25 मीटर तक डंपर के नीचे घिसटता रहा, जिससे उसका एक पैर शरीर से अलग हो गया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर कारगिल तिराहे के पास उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।पुलिस के अनुसार, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-4 निवासी 40 वर्षीय सुरमीत सिंह बेदी बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। जांच में पता चला कि डंपर सासनी, हाथरस जा रहा था। आरोपी चालक की पहचान जगनेर निवासी निरंजन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।