
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में रविवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में आसमान में बादल छा गए और करीब 20 मिनट तक हल्की बारिश हुई। बारिश के साथ ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली।हल्की बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। प्रताप नगर और बैंक कॉलोनी रोड जैसे क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।बारिश के बाद शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 48 घंटों में दिन के तापमान में करीब 8 डिग्री और रात के तापमान में लगभग 6 डिग्री की कमी आई है। इससे लू और तेज धूप से राहत मिली है।मौसम विभाग ने 31 मई और 1 जून को भी आंधी-बारिश की संभावना जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जिससे गर्मी से कुछ और राहत मिलने की उम्मीद है।