news-details

आगरा में बेटे ने पिता की ईंट से हत्या की

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शराब पीने के लिए 1500 रुपये न मिलने पर एक बेटे ने अपने पिता की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने छोटे भाई पर भी जानलेवा हमला किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार छदामी नगर निवासी धर्मवीर ने मंगलवार को अपने पिता लीलाधर से शराब पीने के लिए 1500 रुपये मांगे थे। पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर उसने घर में गाली-गलौज और हंगामा किया। देर रात वह नशे की हालत में दोबारा घर पहुंचा और उत्पात मचाया।बुधवार सुबह जब लीलाधर अपने बेटे राजेश के साथ सब्जी मंडी जा रहे थे, तभी आरोपी ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। गुस्से में उसने इंटरलॉकिंग ईंट उठाकर पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने आए भाई राजेश पर भी हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल लीलाधर को एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है।