
PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। शहर के बड़े हिस्से में टोरेंट पावर आपूर्ति कर रही है, जबकि DVVNL क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। DVVNL क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रोजाना करीब 7 घंटे की अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, जिससे भीषण गर्मी और उमस में लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं, वहीं इनवर्टर भी लगातार फेल हो रहे हैं।इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बोदला स्थित नबी साहब की दरगाह से पैदल मार्च निकालकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने DVVNL पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर बिजली कटौती की जा रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली दरों में 10% की बढ़ोतरी कर दी गई है। AAP ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।