news-details

आगरा में आकाश इंस्टीट्यूट में आग, समय रहते बाहर निकाले गए छात्र

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा में मंगलवार को आकाश इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना के समय कोचिंग सेंटर में करीब 100 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे थे। बेसमेंट से धुआं उठता देख अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोचिंग स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी छात्रों को तुरंत बाहर निकाल लिया। छात्रों को सुरक्षित सड़क पर भेज दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। प्रशासन ने आसपास के कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची। आकाश इंस्टीट्यूट में अग्नि सुरक्षा इंतजाम सही मिले, जबकि जीएस कोचिंग सेंटर में कई खामियां पाई गईं। प्रशासन ने संचालकों को चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों को पूरा करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। छात्रों ने बताया कि शिक्षकों ने समय पर सूचना देकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।