
PARDARSHI VIKASH NEWS Agra में रविवार को एक वाटर पार्क में दर्दनाक हादसे में 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना किरावली थाना क्षेत्र स्थित तेवतिया वाटर पार्क की है, जहां परिवार के साथ घूमने आए मनित नाम के बच्चे का शव काफी देर बाद पूल में उतराता मिला। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के गायब होने की जानकारी देने के बावजूद पार्क कर्मचारियों ने तुरंत मदद नहीं की और CCTV फुटेज भी नहीं दिखाए। बच्चे को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर SN Medical College ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और वाटर पार्क प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, वाटर पार्क के पंजीकरण और सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जाएगी।