news-details

आए दिन हो रही हत्याएं -कानून व्यवस्था ठीक करे योगी सरकार:मायावती

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या।  उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था और लगातार हो रही हत्या की घटनाओं पर बहुजन समाज पार्टी ने गहरी चिंता जताई है ‌बसपा सुप्रीमो मायावती ने हत्या की घटनाओं के खुलासे और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ योगी सरकार से कानून व्यवस्था में सुधार हेतु कारगर कदम उठाने की मांग की है। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में एक 15वर्षीय बालक की हत्या हुई थी। शुक्रवार को गाजियाबाद में भी एक नौजवान की हत्या हो गई। हत्यारोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिन्ताजनक। इस प्रकार की आयदिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन व प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए।इसके साथ ही चुनाव का समय जैसे-जैसे नज़दीक आता जाएगा ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे।