news-details

आंधी-तूफान से 2000 बिजली पोल क्षतिग्रस्त

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ बांदा। 28 मई की रात आए भीषण आंधी-तूफान से चित्रकूट मंडल में बिजली विभाग को भारी नुकसान हुआ। लगभग 2000 विद्युत पोल और कई ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बांदा में ट्रांसमिशन के पांच टावर भी गिर गए। इससे चारों जिलों के कई विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रभावित हुई। मुख्य अभियंता मुनीष चोपड़ा ने बताया कि विभाग ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य चलाकर अधिकांश क्षेत्रों में तीन दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। 117 प्रभावित विद्युत उपकेंद्रों में से सभी को चरणबद्ध तरीके से चालू कर दिया गया है। विभाग की टीमें शेष तकनीकी खामियों को दूर करने में जुटी हैं।