
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव में शनिवार दोपहर तेज आंधी के दौरान बड़ा हादसा टल गया। रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक लग्जरी कार पर अचानक नीम का विशाल पेड़ गिर गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार प्रेमपुर निवासी धर्मेश उत्तम की बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी अर्टिगा कार स्टेशन के पास खड़ी की थी, तभी तेज हवाओं के कारण पुराना नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर कार पर गिर गया।हादसे के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुराने और जर्जर पेड़ों की छंटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।