
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से ₹2.37 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है बल्दीराय क्षेत्र निवासी युवती ने आरोप लगाया कि एक युवक ने आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे अलग-अलग किश्तों में ₹2.37 लाख ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली और पैसे वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने बाद में उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और पैसे मांगने पर धमकी भी दी। मामले में समझौते के दौरान आरोपी ने रकम का चेक दिया, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजय कुमार राय को सौंपी गई है।