
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में रविवार देर रात जहरीले सांप के डसने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतका की पहचान रीता पटेल, पत्नी राजकुमार, के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण रीता रविवार रात घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थीं। देर रात किसी समय एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। शुरुआत में परिजनों ने घरेलू उपचार करने का प्रयास किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद रीता पटेल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह मेजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।रीता अपने पीछे दो छोटे बेटों और परिवार को छोड़ गई हैं। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और सर्पदंश की स्थिति में बिना देरी किए सीधे अस्पताल पहुंचने की अपील की है।