news-details

अंध विद्यालय के छात्रों को बांटी स्टील की बोतलें

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। जेसीआई काशी शिवा की ओर से जेसीआई वीक 2026 “लीड, कनेक्ट, इंवॉल्व” के तहत श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड में प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं “सस्टेनेबल सिपिंग” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नेत्रहीन छात्रों को स्टील की बोतलें वितरित की गईं। संस्था ने प्लास्टिक की बोतलों से होने वाले पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के प्रति जागरूक किया।प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जेसीआई वीक के दौरान आयोजित सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि जेसीआई काशी शिवा का उद्देश्य सेवा, नेतृत्व, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाना है। कार्यक्रम के जरिए “लीड, कनेक्ट, इंवॉल्व” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम की कन्वेनर जेसी शालिनी पांडे और को-कन्वेनर जेसी अनुराग पांडे रहे। इस अवसर पर जेसी विवेक अग्रवाल, एचजीएफ शिव शंकर रस्तोगी, प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी अभिनव वर्मा और जेसी मयूरेश अग्रवाल सहित जेसी आयुष गुप्ता, जेसी सिद्धांत सिंघल, जेसी दीप्ति मेहरोत्रा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।