news-details

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ योगाभ्यास

You can share this post!

 

पादर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जामों। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय दखिनवारा जामों  में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम  का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि सुभाष तिवारी जी ने किया कार्यक्रम में विद्यालय के  समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं ने स्वास्थ्य रहने हेतु  प्रतिदिन योग को अपने  जीवन में उतारने हेतु संकल्प लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार मौर्य ने  बताया कि स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारियों से मुक्त होना नहीं है, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होना है, यह संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, और सकारात्मक दृष्टिकोण का मिश्रण है जो जीवन की गुणवत्ता में सुधार करता है। अंतः सभी को अपने जीवन में योग को शामिल करें । कार्यक्रम में बजरंग बली, बिपिन कुमार , राकेश कुमार, महिमा शुक्ला , राजेश कुमारी ,  पूनम त्रिपाठी , रीता तिवारी , संध्या, अजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरडीह में भी योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।