news-details

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगमय हुआ बरेका

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का वातावरण आज पूर्णतः योगमय हो गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बरेका के विभिन्न स्थानों पर भव्य योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिजनों, प्रशिक्षुओं तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया।अधिकारी क्लब में आयोजित मुख्य योग शिविर का शुभारंभ प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी द्वारा महाप्रबंधक आशुतोष पंत को पौधा भेंट कर सम्मानित किए जाने के साथ हुआ। इसके उपरांत महाप्रबंधक द्वारा योग गुरु संजय कुमार शर्मा को पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से "वंदे मातरम्" का गायन कर राष्ट्रप्रेम एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।तत्पश्चात उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने माननीय प्रधानमंत्री के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संदेश का सजीव प्रसारण देखा। इसके पश्चात योग गुरु संजय कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में महाप्रबंधक आशुतोष पंत, प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों सहित उपस्थित जनों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।