news-details

अंबेडकर महासभा मुद्दे पर आरपीआई का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। अंबेडकर महासभा परिसर के स्वरूप में बदलाव और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अस्थि कलश को ऐशबाग स्थानांतरित किए जाने के विरोध में भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आरपीआई) ने राजधानी में पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।आरपीआई ने मांग की कि अंबेडकर महासभा परिसर को ऐतिहासिक स्थल घोषित किया जाए, अस्थि कलश को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित न किया जाए तथा कांस्य प्रतिमा और बौद्ध विहार को भी यथास्थान रखा जाए।पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार की सहयोगी होने के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।