news-details

8 लाख की नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट बरामद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। हरबंश मोहाल पुलिस और स्वाट टीम ने ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली माल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत की 6 हजार डिब्बी नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट बरामद हुई है।डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सुतरखाना क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर होटल श्री श्याम के पास छापेमारी कर नई डाल मंडी निवासी अंतरिक्ष पांडेय और उसके भाई अभिनव पांडेय को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दिल्ली के सदर बाजार से सस्ते दाम पर नकली सिगरेट खरीदकर कानपुर के छोटे दुकानदारों को सप्लाई करते थे।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।