
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर क्षेत्र में सड़क हादसों पर रोक और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए साढ़ थाना पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। भीतरगांव चौकी क्षेत्र के कुम्हड़िया तिराहे पर हुई कार्रवाई के दौरान 70 से अधिक वाहनों के चालान किए गए।सीसी टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर संग्राम सिंह ने टीम के साथ बिना हेलमेट, तीन-चार सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों की जांच की। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।पुलिस ने साफ किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।