news-details

70 जजों ने साइकिल से किया कोर्ट का सफर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को करीब 70 जज साइकिल से कोर्ट पहुंचे। यह पहल पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की गई।कार्यक्रम की शुरुआत जिला जज मलखान सिंह के डालीबाग स्थित आवास से हुई, जहां सभी जज एकत्र हुए और सुबह 9 बजे साइकिल से कोर्ट के लिए रवाना हुए। हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश चौहान ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने आम लोगों को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जो जज साइकिल नहीं चला सके, वे ई-रिक्शा से कोर्ट पहुंचे। कई वकील भी इस पहल में शामिल हुए।अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बढ़ते ईंधन संकट के प्रति जागरूकता फैलाना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना है।