
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बीबी जी राम जी योजना के तहत काम की रफ्तार भुगतान न होने से धीमी पड़ गई है। पिछले तीन महीने से मजदूरों के खातों में मजदूरी नहीं पहुंची है। योजना में करीब 7.5 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान बकाया बताया जा रहा है। रोजगार सेवकों को काम कराने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। अप्रैल में शुरू हुई योजना में सबसे अधिक काम वृक्षारोपण के हुए हैं। कुछ ग्राम प्रधानों ने अपने स्तर से मजदूरी का भुगतान किया है। मजदूर और कार्मिक परेशान हैं। रोजगार सेवकों और प्रधानों ने भुगतान की स्थिति मनरेगा जैसी होने की बात कही। इससे मजदूर योजना के काम से दूरी बना रहे हैं।