news-details

697 करोड़ की 88 परियोजनाओं की सौगात

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महोबा दौरे के दौरान 697 करोड़ रुपये लागत की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गोरखगिरि पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए तथा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की घोषणा की। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखगिरि में रोपवे का निर्माण कराया जाएगा और इसे एडवेंचर टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही महोबा महोत्सव को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा तथा आल्हा-ऊदल के शौर्य और परंपरा से जुड़े अखाड़ों का निर्माण कराया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बुंदेलखंड के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अर्जुन सहायक परियोजना, हर घर जल योजना और केन-बेतवा लिंक परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड विकास, पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं और गरीबों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अन्नदाताओं का शोषण करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई की गई है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, आवास की चाबियां, मुख्यमंत्री सहायता राशि के चेक तथा अन्य लाभ वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।