news-details

60 फीट गहरे जहरीली गैस भरे कुएं से युवक को बचाया

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। राहतपुर गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 23 वर्षीय युवक राजू अचानक करीब 60 फीट गहरे कुएं में गिर गया। कुएं के अंदर जहरीली गैस होने के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई और युवक की जान पर संकट मंडराने लगा।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पहले कुएं में पानी का छिड़काव कर जहरीली गैस के प्रभाव को कम करने का प्रयास किया गया, जिसके बाद फायरमैन गजेंद्र सिंह ने साहसिक कदम उठाते हुए खुद कुएं में उतरने का निर्णय लिया।गजेंद्र सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना 60 फीट गहरे कुएं में उतरकर युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनके इस साहसिक प्रयास से समय रहते युवक की जान बच गई।घटना के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने फायरमैन गजेंद्र सिंह की जमकर सराहना की। ग्रामीणों ने उनके साहस और तत्परता को सलाम करते हुए उन्हें “फरिश्ता” बताया।प्रशासनिक स्तर पर भी इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रशंसा की जा रही है, जिसने एक परिवार को बड़ी त्रासदी से बचा लिया।