news-details

6 साल की जांच के बाद विजिलेंस का बड़ा एक्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस की दो दिवसीय कार्रवाई में पूर्व आरटीओ अधिकारी ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास से भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी, हीरे के आभूषण और करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई 7 और 8 जुलाई को अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद की गई।विजिलेंस के अनुसार, यह कार्रवाई एक दिन की जांच का परिणाम नहीं, बल्कि करीब छह वर्ष पहले कानपुर में तैनाती के दौरान मिली शिकायत के आधार पर शुरू हुई जांच का नतीजा है। विस्तृत जांच पूरी होने और आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई, जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।तलाशी के दौरान टीम को घर की मुख्य तिजोरियों के अलावा दीवारों, फर्नीचर, बेड, फॉल्स पैनल और अन्य गुप्त स्थानों में बनाई गई छिपी तिजोरियों से नकदी, सोने-चांदी के बिस्किट, हीरे जड़े आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। अधिकारियों के मुताबिक, घर में लगी ऑटोमैटिक लॉक वाली तिजोरी को खोलने में भी करीब दो घंटे का समय लगा।विजिलेंस के अनुसार, तलाशी में करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद, लगभग 13 किलोग्राम सोने के बिस्किट एवं आभूषण, करीब 9 किलोग्राम चांदी के बिस्किट एवं आभूषण तथा बड़ी मात्रा में हीरे के आभूषण बरामद हुए हैं। सरकारी मूल्यांकन के अनुसार केवल सोना-चांदी और आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।जांच में बैंक खातों, फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड, पोस्ट ऑफिस निवेश और अन्य वित्तीय निवेश से जुड़े एक करोड़ रुपये से अधिक के दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली में आवासीय भवन, प्लॉट, कृषि भूमि और फ्लैट सहित 15 अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई है। की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ललित कुमार की वैध आय 93.26 लाख रुपये थी, जबकि उनके खर्च और अर्जित संपत्तियां 1.61 करोड़ रुपये से अधिक पाई गईं। जांच एजेंसी के अनुसार यह उनकी घोषित आय से लगभग 73.6 प्रतिशत अधिक है, जिसका संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका।अब विजिलेंस यह भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी संपत्ति जुटाने में कोई अन्य व्यक्ति या संगठित नेटवर्क शामिल था या नहीं। बरामद सभी नकदी, आभूषण और दस्तावेज जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।