news-details

6 से 20 जुलाई तक मिलेगा मुफ्त राशन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जुलाई माह का निःशुल्क राशन वितरण जनपद महोबा में 6 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी उचित दर विक्रेताओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक राशन आसानी से पहुंच सके।योजना के तहत अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल, यानी कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 2 किलोग्राम गेहूं और 3 किलोग्राम फोर्टिफाइड चावल, कुल 5 किलोग्राम राशन मुफ्त मिलेगा। इसके अतिरिक्त अंत्योदय कार्डधारकों को 3 किलोग्राम चीनी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दी जाएगी।प्रशासन ने बताया कि राशन वितरण के दौरान पोर्टेबिलिटी सुविधा भी लागू रहेगी। इससे लाभार्थी किसी भी उचित दर की दुकान से अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे। यदि किसी उपभोक्ता का आधार प्रमाणीकरण 20 जुलाई तक नहीं हो पाता है, तो उसे मोबाइल ओटीपी सत्यापन अथवा प्रॉक्सी व्यवस्था के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि जिनकी ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करा लें। शासन के निर्देशानुसार ई-केवाईसी पूर्ण न होने पर अधिकतम तीन माह तक ही राशन सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद केवल ई-केवाईसी कराने वाले लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिल सकेगा।जिला प्रशासन ने सभी पात्र कार्डधारकों से निर्धारित अवधि के भीतर राशन प्राप्त करने तथा समय रहते ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील की है, ताकि किसी भी पात्र परिवार को योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े।