news-details

6 जून से होगी अंडर-17 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 6 से 8 जून तक तीन दिवसीय अंडर-17 ओपन रैंकिंग नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला कुश्ती मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और अब तक 1000 से अधिक पहलवान पंजीकरण करा चुके हैं।इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 29 राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इच्छुक पहलवान भारतीय कुश्ती संघ की वेबसाइट पर 1050 रुपये शुल्क जमा कर पंजीकरण कर सकते हैं। अब तक हरियाणा के पहलवानों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था भारतीय कुश्ती संघ की ओर से की जाएगी।यह आयोजन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग और भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।