
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तुर्कपट्टी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 469 पाउच 8PM अंग्रेजी शराब, 90 पाउच बन्टी बबली देशी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त एक टैम्पू वाहन के साथ कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और निष्कर्षण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने संदिग्ध वाहन की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। बरामद शराब को टैम्पू वाहन संख्या यूपी 57 एटी 9989 से ले जाया जा रहा था।गिरफ्तार अभियुक्तों में नरेन्द्र प्रसाद निवासी सुकुल भटही खर्द, थाना चौराखास (कुशीनगर), भुखल पंडित निवासी बेडू टोला, थाना थावे (गोपालगंज, बिहार) तथा सनी ठाकुर निवासी गोपालपुर, थाना दरौली (शिवान, बिहार) शामिल हैं। इसके अलावा दो महिला अभियुक्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ थाना तुर्कपट्टी में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा संख्या 115/2026 दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मधुरिया उपनिरीक्षक चन्दन प्रजापति, कांस्टेबल शिव प्रकाश, कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल बबिता गुप्ता एवं महिला कांस्टेबल सुभासिनी शाहू की टीम ने अंजाम दिया।अवैध शराब के खिलाफ तुर्कपट्टी पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में चल रहे विशेष अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।