
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद ने वार्ड पयागीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की नगरीय झील, तालाब एवं पोखर संरक्षण योजना के तहत लगभग 50 लाख रुपये की लागत से पुराने तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कार्य की शुरुआत की।पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह नगर में पुनर्जीवित किया जा रहा तीसरा तालाब है। परियोजना के तहत तालाब की खुदाई, सफाई, बोल्डर पिचिंग, इंटरलॉकिंग पाथ-वे, हाईमास्ट लाइट, बेंच, शौचालय और पौधरोपण जैसे विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे इसे एक सुंदर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने वृक्षारोपण कर लोगों को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़ने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में सभासदों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।