news-details

50 लाख की बड़ी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र के कटरा घनश्याम में एक अधिवक्ता के घर में देर रात शातिर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब 50 लाख रुपए की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, बदमाश घर की छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और सबसे पहले सभी कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी, जिससे परिवार के लोग रातभर अपने-अपने कमरों में फंसे रहे। इसके बाद चोरों ने अलमारी और लॉकर तोड़कर करीब ढाई लाख रुपए नकद, 22 तोला सोना और लगभग डेढ़ किलो चांदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।परिवार के लोग सुबह जब उठे तो कमरों की कुंडी बाहर से बंद मिली। शोर मचाने पर रिश्तेदारों को बुलाया गया, जिसके बाद दरवाजा खोला गया। अंदर का नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए, सभी कमरे अस्त-व्यस्त थे और अलमारियां टूटी पड़ी थीं।सूचना मिलने पर सचेंडी थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम और एसीपी पनकी मनोज सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार में उपेंद्र सिंह अधिवक्ता हैं और उनका भाई गजेंद्र सिंह लकड़ी का व्यवसाय करते हैं। पुलिस का कहना है कि चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे और वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।