news-details

50 बीघे के भूमि विवाद में बारिश के बीच एसडीएम ने लगाई चौपाल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कटरी गांव में 50 बीघे से अधिक भूमि से जुड़े पुराने विवाद को सुलझाने के लिए एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने मंगलवार शाम मूसलाधार बारिश के बीच चौपाल लगाई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान के विकल्प सुझाए।एसडीएम के अनुसार, ग्राम कटरी में सुरेश सिंह और जितेंद्र सिंह के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। मामला संक्रमणीय भूमिधरी से संबंधित है और विवादित भूमि का क्षेत्रफल 50 बीघे से अधिक बताया गया है।भूमि विवाद को लेकर थाना रेउना में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज है। वहीं, भूमि से संबंधित मामला चकबंदी न्यायालय में अपील के स्तर पर विचाराधीन है। ऐसे में प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।एसडीएम ने सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के सामने समाधान के कुछ विकल्प रखे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को दोबारा सुनने के लिए परसों फिर सुनवाई की जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि आपसी सहमति से विवाद का समाधान निकाला जाए। हालांकि, न्यायालय में चल रही प्रक्रिया अपने स्तर पर जारी रहेगी।