
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। राज्य कर विभाग की ओर से 5 जून को हमीरपुर में ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जीएसटी प्रणाली को सरल बनाना और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना है। उपायुक्त राज्य कर कृष्ण प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम में व्यापारियों और उद्यमियों को जीएसटी से जुड़े नए प्रावधानों, ई-इनवॉइसिंग, ऑनलाइन सेवाओं और अनुपालन प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही व्यापारियों के सुझाव भी लेकर शासन को भेजे जाएंगे।