news-details

5 हजार रुपए के विवाद में चली गोली, युवक पर जानलेवा हमला

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Jhansi

मोठ थाना क्षेत्र में महज पांच हजार रुपए के लेन-देन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि उधार के पैसे मांगने पर दबंगों ने युवक की गाड़ी रोककर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई और लाठी-डंडों से पीटकर युवक का हाथ तोड़ दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

पीड़ित विवेक कुमार, जो वाहन खरीद-फरोख्त का काम करते हैं, ने बताया कि उन्होंने समथर निवासी एक परिचित को पांच हजार रुपए उधार दिए थे। आरोपी ने अगले दिन रकम लौटाने का वादा किया था, लेकिन तय समय पर पैसे नहीं दिए। मंगलवार शाम जब विवेक ने फोन कर रुपए मांगे तो आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी।

बुधवार रात विवेक अपने बड़े भाई शरद कुमार के साथ सफारी गाड़ी से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में आरोपी ने अपने साथियों के साथ उनकी गाड़ी रोक ली। देखते ही देखते 20 से 25 लोग मौके पर पहुंच गए और हमला बोल दिया।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे और राइफल से फायरिंग की। एक गोली विवेक की कनपटी के पास से निकल गई। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उनका दायां हाथ टूट गया। हमलावरों ने गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।