news-details

48 घंटे लू का कहर, प्रशासन अलर्ट

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur
गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल को शहर में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इन दिनों तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया है, ताकि बच्चों को दोपहर की तेज गर्मी से बचाया जा सके।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (CSA) के मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।गर्मी का असर इंसानों के साथ-साथ जानवरों पर भी साफ देखा जा रहा है। चिड़ियाघर में बाघों को ठंडक देने के लिए उनके बाड़ों में कूलर और स्प्रिंकलर के जरिए लगातार पानी की फुहार की जा रही है, ताकि तापमान नियंत्रित रखा जा सके।मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे तक भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। हवा में 50-60 प्रतिशत नमी के कारण हीट इंडेक्स बढ़ रहा है, जो स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। महीने के अंत तक कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सावधानी बरतें और गर्मी के दौरान जरूरी एहतियात जरूर अपनाएं।

हीट वेव से बचाव के उपाय:

  • दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें
  • हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें
  • सिर को टोपी, गमछा या छाते से ढकें
  • भरपूर पानी और तरल पदार्थ लेते रहें
  • ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी का सेवन करें
  • तला-भुना और मसालेदार खाना कम खाएं
  • तरबूज, खरबूजा, खीरा जैसे पानी वाले फल अधिक लें

हीट स्ट्रोक के लक्षण:

  • तेज बुखार
  • चक्कर, उल्टी या बेहोशी
  • त्वचा का सूखा और गर्म होना
  • अत्यधिक प्यास लगना