news-details

48 घंटे बाद लू चलने की संभावना

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। एक बार फिर तेज गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह से निकली तेज धूप ने दोपहर तक भीषण गर्मी का एहसास करा दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। शहर में दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग छांव व ठंडी जगहों की तलाश करते दिखे। गर्मी का असर चिड़ियाघर में भी देखने को मिला, जहां जानवरों को राहत देने के लिए भालू को तरबूज खिलाया गया और बाघ छांव में बैठा नजर आया।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 से 48 घंटे में तापमान और बढ़ सकता है तथा लू चलने की संभावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी हवाएं नमी ला रही हैं, लेकिन राजस्थान की गर्म हवाएं जल्द तापमान बढ़ा सकती हैं।