news-details

472 केस्को कर्मचारियों का वेतन रोका

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। सरकारी आवासों में बिजली मीटर नहीं लगवाने वाले केस्को के 472 अधिकारियों और कर्मचारियों का जुलाई एवं अगस्त माह का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया। बुधवार दोपहर बड़ी संख्या में कर्मचारी केस्को मुख्यालय, सिविल लाइंस पहुंचे और वेतन जारी करने की मांग को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। कर्मचारियों ने लेखाधिकारी और अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर वेतन रोकने के आदेश पर आपत्ति जताई। जांच के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में 96 कर्मचारियों के यहां अब भी बिजली मीटर नहीं लगाए जा सके हैं। कर्मचारियों ने जल्द मीटर लगवाने का आश्वासन देते हुए वेतन जारी करने की मांग की।यूपीपीसीएल ने स्पष्ट किया है कि सरकारी आवासों में बिजली मीटर लगाना अनिवार्य है। मीटर लगाने का उद्देश्य केवल वास्तविक बिजली खपत का रिकॉर्ड रखना है, इससे कर्मचारियों को मिलने वाली रियायती बिजली सुविधा समाप्त नहीं होगी। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के निर्देशों का पालन न करने पर लेखा विभाग ने वेतन रोकने की कार्रवाई की है।