news-details

47 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर रहे एक ट्रक को पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक से 47 मवेशी बरामद किए, जिनमें 13 गंभीर रूप से घायल मिले।थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि चेकिंग के दौरान पकड़ा गया ट्रक महाराजपुर से उन्नाव की ओर जा रहा था। जांच में चालक और उसके साथी पशु परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में दोनों ने अधिक मुनाफे के लिए क्षमता से अधिक मवेशी लादने की बात स्वीकार की।पशु चिकित्सा विभाग की जांच में 13 मवेशी घायल पाए गए। सभी पशुओं को उपचार और संरक्षण के लिए किशनपुर स्थित कान्हा गौशाला भेज दिया गया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं आवश्यक दस्तावेज न होने पर ट्रक को भी सीज कर दिया गया।