
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर । राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ ने साप्ताहिक सेवा अभियान के तहत 450 जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों और उनके तीमारदारों को भोजन उपलब्ध कराया गया, जबकि रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों और अन्य जरूरतमंदों को भी भोजन वितरित किया गया।संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सम्मानपूर्वक भोजन पहुंचाना और सेवा की भावना को मजबूत करना है। संघ के मार्गदर्शक निजाम खान ने बताया कि यह अभियान जनसहयोग से लगातार संचालित किया जा रहा है।कार्यक्रम में कई समाजसेवियों ने सहयोग किया और जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई।