news-details

40वें दिन भी जारी रहा शीतल जल एवं छबील वितरण

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जजी चौराहे पर संचालित शीतल जल एवं छबील वितरण शिविर मंगलवार को 40वें दिन भी जारी रहा। तारण तरण दिगंबर जैन धर्मशाला समिति एवं संपूर्ण दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित इस सेवा अभियान के तहत राहगीरों को शीतल जल, छबील, पेठा, चना और बिस्किट वितरित किए गए।कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमित आसेरी ने स्वयं पहुंचकर राहगीरों को छबील वितरित की और इस जनसेवा अभियान से जुड़े समाजसेवियों व संगठनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से चलाए जा रहे ऐसे प्रयास मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।इस अवसर पर एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, समाजसेवी एवं पत्रकार सुनील सक्सेना, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र चौधरी, यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह तथा शाकिर अली सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।