
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/अमेठी। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ में शिक्षा सत्र -2026-27के लिए एम ए -पालि पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन शुरू हो गये हैं। प्राचीन भाषाओं, बौद्ध साहित्य और भारतीय ज्ञान परम्परा में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए विश्व विद्यालय ने बेहतरीन अवसर प्रदान किए हैं।प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4जून है। प्रवेश परीक्षा 6जून को होगी। परिणाम 9जून को घोषित किए जायेंगे। सम्पर्क और सहायता के लिए ईमेल, आधिकारिक वेबसाइट और ह्वाट सप ग्रुप जारी किए गए हैं।प्रोफेसर प्रफुल्ल गडपाल ने बताया कि पालि भाषा, बुद्ध वाणी और अन्तर्राष्ट्रीय भाषा है।एम ए पालि पाठ्यक्रम पूरा करने से शिक्षार्थियों को पालि भाषा और बौद्ध अध्ययन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का लाभ मिलेगा।